Rekha Gupta Family: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता रेखा गुप्ता को पार्टी ने दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बना दिया है। विधायक दल की बैठक में बुधवार की रात 8 बजे ऐलान किया गया।
पढ़ें :- पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान, ममता बनर्जी लड़ सकती हैं चुनाव?
रेखा गुप्ता का पारिवारिक बैकग्राउंड
जन्म: 19 जुलाई 1974 (उम्र 50 वर्ष, 2024 में)
गृहनगर: जुलाना, जींद, हरियाणा
परिवार का व्यवसाय:
पढ़ें :- सपा सरकार बनने पर गोमती रिवर फ्रंट पर बाबू जगदेव कुशवाहा जी की प्रतिमा लगाकर बनाया जाएगा स्मारक: अखिलेश यादव
दादा: राजेंद्र जिंदल, जुलाना में आढ़त व्यवसायी
पिता: जयभगवान जिंदल, बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर
माता: उर्मिला जिंदल, गृहिणी
रेखा गुप्ता के पति कौन हैं और क्या करते हैं?
शादी के बाद भी रेखा गुप्ता राजनीति से दूर नहीं रहीं। साल 2007 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं। यह कारवां आगे बढ़ता ही रहा। 2023 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से विधायक चुनी गईं। वहीं, 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से एक बार फिर विजयी हुईं। रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता (Husband Manish Gupta) पेशे से एक स्पेयर पार्ट्स कारोबारी हैं। उन्होंने हमेशा पत्नी का सहयोग किया।
पढ़ें :- Noida News : ग्रेटर नोएडा स्कूल में घुसकर दबंगों ने 12वीं के छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सीसीटीवी फुटेज वायरल
पति: मनीष गुप्ता (व्यवसायी)
शादी: 28 जून 1998
व्यवसाय: स्पेयर पार्ट्स कारोबारी
रेखा गुप्ता के बच्चे कौन हैं और क्या करते हैं?
रेखा गुप्ता के दो बच्चे हैं। जिनमें से बेटा निकुंज गुप्ता और बड़ी बेटी हर्षिता गुप्ता है। जानकारी के मुताबिक, बेटी पिता की तरह व्यवसायी में ही अग्रसर है।
बेटा: निकुंज गुप्ता (Nikunj Gupta), अभी पढ़ाई कर रहा है।
पढ़ें :- ईशान किशन का बल्ला गरजा, 270 रन ठोके: दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास, पुजारा को छोड़ा पीछे
बेटी: हर्षिता गुप्ता (Harshita Gupta), अपने पिता की तरह बिजनेस में रुचि रखती हैं।
रेखा गुप्ता का पुश्तैनी घर और जड़ें
गांव: नंदगढ़, जुलाना हल्का, जींद, हरियाणा
दादा: मनीराम जिंदल
परदादा: गंगाराम जिंदल
उनके दादा और परदादा नंदगढ़ गांव में रहते थे, बाद में जुलाना आकर आढ़त व्यवसाय शुरू किया। गांव के लोग बताते हैं कि जिंदल परिवार ने गांव में शिव मंदिर भी बनवाया है। आज भी उनके रिश्तेदार हर महीने गांव आते हैं और पुराने परिचितों से मिलते हैं।
रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर
पढ़ें :- LPG Booking New Rules : एलपीजी संकट खत्म! केंद्र ने एलपीजी बुकिंग समय सीमा को लेकर किया बड़ा बदलाव
1992 – ABVP से जुड़ीं
1995-96 – दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की सचिव बनीं
1996-97 – DUSU अध्यक्ष बनीं
2007 – उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं
2010 – भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनीं
2022 – दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार बनीं
2023 – दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से विधायक बनीं
2025- दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से विधायक बनीं
रेखा गुप्ता का परिवार राजनीति में कितना सक्रिय?
रेखा गुप्ता खुद राजनीति में सक्रिय हैं और भाजपा की वरिष्ठ नेता हैं। उनके पति मनीष गुप्ता राजनीति में सीधे तौर पर शामिल नहीं हैं, लेकिन उनका समर्थन करते हैं। उनकी बेटी हर्षिता गुप्ता बिजनेस में आगे बढ़ा रही हैं।