Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Relationship tips: पार्टनर नहीं देता जरा भी ध्यान तो, अटेंशन पाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Relationship tips: पार्टनर नहीं देता जरा भी ध्यान तो, अटेंशन पाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

शादी शुदा जिंदगी हो या फिर लव रिलेशनशिप एक समय के बाद कई चीजें बदलने लगती है। शादी या रिलेशनशिप के कुछ समय बाद एक दूसरे को अंटेशन देना कम कर देते है। अगर आपको भी ऐसा लग रहा है कि आपका लाइफ पार्टनर आपको अटेंशन नहीं दे रहा है इन टिप्स को फॉलो करके अटेंशन पा सकती है।

पढ़ें :- दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे लिस्ट से हटाया , AAP का तीखा हमला, कहा - बीजेपी के असली संस्कार सामने आए, ये ना सनातनी, ना देश भक्त…

आजकल जिसे देखो वो मोबाइल में ही व्यस्त रहता है। आमने सामने बात करने की किसी को फुर्सत ही नहीं है। इसलिए घर पहुंचते ही मोबाइल को एक किनारे रख कर एक दूसरे से पूरे दिन के बारे में बात करें । मोबाइल पर कम औऱ अपने रिश्ते पर अधिक ध्यान दें।एक दूसरे के साथ हंसे बोले और क्वालिटी टाइम स्पेंड करें।

रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए यह सबसे जरुरी चीज है कि जो चीजें पार्टनर को न पसंद को वो न करें। बल्कि पार्टनर का अटेंशन पाने के लिए वो चीजें करें जो आपके लाइफ पार्टनर को पसंद हो।जैसे एक साथ बैठ कर टीवी, वेबसीरीज देखे खाना बनाएं। कम से कम हफ्ते में एक दिन एक साथ खाना बनाएं या फिर किचन मेंके काम में हाथ बटाएं।

ट्रिप माइंड फ्रेश करने के लिए सबसे बेहतरीन तरीका है। अगर आपको लग रहा है रिश्ते में कुछ कमी सी है तो पार्टनर के साथ एक छोटी सी ट्रिप प्लान करें। ऐसा करने से दोनो लोगो को एक दूसरे के साथ अच्छा समय बीताने का मौका मिलेगा।

 

पढ़ें :- होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकानें, शौकीन जमकर छलका सकेंगे जाम
Advertisement