Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली समेत कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली समेत कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भीषण गर्मी के बीच देश के कई राज्यों में भीषण बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पंजाब और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

पढ़ें :- कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने हमेशा की तरह साधी शर्मनाक चुप्पी : राहुल गांधी

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ गया है और आज 12 जुलाई को राजस्थान और पंजाब के अधिकांश हिस्सों और हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में फैल गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा अब जैसलमेर, नागौर, भरतपुर, अलीगढ़, करनाल और गंगानगर से होकर गुजर रही है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान उत्तराखंड में, अगले 4 दिनों के दौरान राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पूर्वी राजस्थान, बिहार, पश्चिमी बंगाल का हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, सौराष्ट्र, कच्छ, मराठवाड़ा, रायलसीमा, उत्तरी कर्नाटक और लक्षद्वीप इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है।

 

पढ़ें :- Arvinder Singh Lovely Resigns : आम चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
Advertisement