उज्जैन। बॉलीवुड के प्रसिद्ध कोरियाग्रॉफर रेमो डिसूजा (Choreographer Remo D’Souza) सोमवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) में भस्म आरती (Bhasm Aarti) के दर्शन लाभ लिए वहीं पूजन यश पुजारी (Yash Pujari) ने सम्पन्न करवाया।
पढ़ें :- तिलहन एवं दलहन फसलें गन्ने की पैदावार को प्रभावित किए बिना किसानों को अतिरिक्त लाभ और जोखिम से सुरक्षा प्रदान करेगा: सीएम योगी
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Choreographer Remo D’Souza) सोमवार तड़के भस्म आरती (Bhasm Aarti) में शामिल होने के लिए महाकाल मंदिर पहुंचे। रेमो करीब चार बजे मंदिर आए। उसके बाद उन्होंने दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती (Bhasm Aarti) में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। रेमो इससे पहले भी कई बार महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) में भगवान का आशीर्वाद लेने आ चुके है। रेमो ने आज भस्म आरती (Bhasm Aarti) के बाद भगवान महाकाल की देहरी से पूजन अभिषेक किया। इस दौरान रेमो धोती शॉल में नजर आए। उन्होंने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप भी किया। पूजन के बाद रेमो ने महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) समिति के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं के लिए धन्यवाद दिया।
भोपाल : मध्यप्रदेश से अक्षय की रिपोर्ट