Republic Day 2025 Parade Live Streaming: आज 26 जनवरी 2025 को पूरा भारतवर्ष अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह आयोजित होगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो हैं। कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 10.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। जिसके बाद गणतंत्र दिवस की परेड शुरू होगी। आइये जानते हैं कि 76वें गणतंत्र दिवस की परेड लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देख पाएंगे-
पढ़ें :- आराधना मिश्रा 'मोना' यूपी कांग्रेस कमेटी की नई अध्यक्ष नियुक्त, सांसद इमरान मसूद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व दो उपाध्यक्ष भी बनाए गए
कब शुरू होगी 76वें गणतंत्र दिवस की परेड?
कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 जनवरी 2025 को सुबह 10.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। जिसके बाद 76वें गणतंत्र दिवस की परेड शुरू होगी
76वें गणतंत्र दिवस की परेड में कितनी झाकियां होंगी?
कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी 2025 को 76वें गणतंत्र दिवस की परेड में 26 झाकियां निकाली जाएंगी।
पढ़ें :- लड़के-लड़कियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा, ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बिठाया है वो भी जाएगा: राहुल गांधी
कहां देख पाएंगे 76वें गणतंत्र दिवस की परेड लाइव?
76वें गणतंत्र दिवस की परेड को दूरदर्शन नेशनल टीवी चैनल और इसके यूट्यूब चैनल पर लाइव देख पाएंगे।
76वें गणतंत्र दिवस की परेड की लाइव स्ट्रीमिंग यहां देखें-