Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Retired IAS Wife Murder: ड्राइवरों ने रची थी हत्या की साजिश,पुलिस मुठभेड़ में एक घायल,तीनों बदमाश गिरफ्तार

Retired IAS Wife Murder: ड्राइवरों ने रची थी हत्या की साजिश,पुलिस मुठभेड़ में एक घायल,तीनों बदमाश गिरफ्तार

By santosh singh 
Updated Date

Retired IAS Wife Murder : राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर 20 (Indiranagar Sector 20)  में रिटायर्ड आईएएस देवेंद्रनाथ दुबे (Retired IAS Devendranath Dubey) की पत्नी मोहिनी की हत्या के आरोपी तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक गोली लगने से घायल हुआ है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

पुलिस के अनुसार, ड्राइवर रवि व अखिलेश ने वारदात की साजिश रची थी। इसमें इनका एक साथी रंजीत भी शामिल था। वारदात को रवि व रंजीत ने अंजाम दिया था जबकि अखिलेश देवेंद्रनाथ दुबे (Devendranath Dubey)को लेकर वापस लौटा था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम अब से कुछ ही देर में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करेगी। हत्यारे वारदात के बाद दोनों नीले रंग की स्कूटी से भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।

बता दें कि इंदिरानगर सेक्टर 20 (Indiranagar Sector 20) में शनिवार सुबह सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे (Retired IAS Devendranath Dubey)  के घर में घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी मोहिनी की हत्या कर दी थी। इसके बाद अलमारी में रखे जेवरात और नकदी लूट ले गए थे।

मामले में पुलिस को पहले भी ड्राइवरों पर ही शक था। कई पुख्ता सुबूत इस ओर इशारा कर रहे थे। दोनों चालकों रवि और अखिलेश से सोमवार को पुलिस ने लंबी पूछताछ की थी। दोनों के अलावा और भी कई लोगों से पुलिस ने पूछताछ की थी।

सीसीटीवी फुटेज से पता चला था कि बदमाश नीले रंग की स्कूटी से आए थे और उसी से भागे थे। हत्यारों ने अपने परिचित की स्कूटी का इस्तेमाल किया। नंबर प्लेट निकाल दी थी। स्कूटी पुलिस ने बरामद कर ली थी। वहीं, सीसीटीवी से हत्यारों की पहचान भी हो गई थी।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement