लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति का सियासी पारा बढ़ा हुआ है। प्रदेश की 10 सीटों पर उपचुनाव होना है। इसको लेकर भाजपा और सपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है।
पढ़ें :- Crude Oil Price : कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, प्रति बैरल 115 डॉलर के पार पहुंचा भाव
केशव मौर्य ने एक्स पर लिखा कि, सपा बहादुर अखिलेश यादव जी, भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मज़बूत संगठन और सरकार है। सपा का PDA धोखा है। यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है। भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी।
सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव जी,भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मज़बूत संगठन और सरकार है,
सपा का PDA धोखा है।
यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है,
भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी।#फिर_एकबार_डबल_इंजन_सरकार— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 17, 2024
पढ़ें :- बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को किसी मनोचिकित्सक को दिखाने की जरूरत, इसलिए बीजू बाबू के बारे में कर रहे हैं अपमानजनक टिप्पणी : नवीन पटनायक
बता दें कि, केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात किए थे। इस मुलाकात के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधा था। वहीं, अब डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर बड़ा पलटवार किया है।