लखनऊ। गर्मी के मौसम में सुबह या शाम को कुछ हल्का, ठंडा और सेहतमंद खाने का मन करता है। आमतौर पर लोग नाश्ते में रोजाना ब्रेड, टोस्ट या सैंडविच खाकर बोर हो जाते हैं। साथ ही ये नाश्ते, मैदा और हैवी ऑयल से बने होने के चलते इस मौसम में पेट को भारी कर देते हैं। यदि आप भी इस गर्मी में कुछ नया और फटाफट बनने वाला नाश्ता ट्राई करना चाहते हैं, तो ऐसे में ‘कॉर्न चाट’ (Corn Chaat) एक बेहतरीन और लाजवाब विकल्प है साथ ही यह स्वाद में चटपटा होने के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है, जो आपको दिनभर उर्जावान रखेगा।
पढ़ें :- रात में बार-बार लगती है भूख? हर दिन आधी रात को उठकर खाते हैं खाना, तो हो सकती है यह गंभीर बीमारी
आइए जानते हैं इसे बनाने की बेहद आसान और क्विक रेसिपी
सामग्री
उबले हुए स्वीट कॉर्न
दो कप बारीक कटा प्याज और टमाटर
पढ़ें :- रात के बचे चावल में सूजी मिलाकर आसानी से तैयार करें नाश्ते के लिए हेल्दी और टेस्टी अप्पे
एक—एक छोटा बारीक कटा खीरा
आधा कप हरी मिर्च और हरा धनिया
स्वादानुसार नींबू का रस
दो चम्मच चाट मसाला
भुना जीरा पाउडर
पढ़ें :- कैल्शियम की कमी महिलाओं के लिए बनी 'साइलेंट किलर', इन सुपरफूड्स से लौटेगी हड्डियों की ताकत
काला नमक और लाल मिर्च स्वादानुसार
बनाने की आसान विधि
कॉर्न चाट बनाने के लिए सबसे पहले नमक वाले पानी में स्वीट कॉर्न को पांच मिनट के लिए उबाल लें और फिर उसे छानकर अलग कर लें। इसके बाद एक बड़े मिक्सिंग बाउल में इन उबले हुए गर्म कॉर्न को निकालें और अब इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च डालें। साथ ही ऊपर से चाट मसाला, जीरा पाउडर, लाल मिर्च और काला नमक स्वाद के अनुसार मिलाएं। अंत में नींबू का रस और ताजा हरा धनिया स्वादानुसार इसमें डालकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें। इस तरह से आपकी पौष्टिक और स्वादिष्ट कॉर्न चाट मात्र 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी।
सेहत के लिए फायदेमंद
डाइट एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्वीट कॉर्न में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और फाइबर होते हैं, जो पाचन तंत्र को काफी दुरुस्त रखते हैं। इसके अलावा, खीरा और टमाटर शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती। यदि आप जिम जाते हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो इस चाट में उबले हुए काले चने या पनीर के टुकड़े मिलाकर इसका प्रोटीन स्तर और भी अधिक बढ़ा सकते हैं।