Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राज्यसभा की पांचवी सीट जीतने के लिए राजद ने खेला दाव, मृत्यु के बाद भी पूर्व सांसद शहाबुद्दीन बनेंगे जीत का कारण

राज्यसभा की पांचवी सीट जीतने के लिए राजद ने खेला दाव, मृत्यु के बाद भी पूर्व सांसद शहाबुद्दीन बनेंगे जीत का कारण

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के बाद अब बिहार में पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने है। इन सभी सीटों पर 16 मार्च को मतदान होना है। पांच सीटों में से चार सीटे एनडीए के खाते में जाना तय है। वहीं एक सीट को लेकर अभी भी घमाशान मचा हुआ है। बता दे कि पांचवे सीट के लिए किसी भी गठबंधन के पास संख्याबल पूरा नहीं है, इस कारण पांचवीं सीट को लेकर अभी भी पेच फंसा हुआ है। पांचवी सीट जीतने के लिए सभी गठबंधन को सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के सपोर्ट की आवश्यकता है।

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : तेजस्वी यादव, बोले-भाजपा का चाल-चरित्र सामने आया, दिल्ली में दोबारा चुनाव कराए जाएं ताकि जनता सही मुद्दों पर कर पाए चुनाव

बता दे कि बिहार में हुए विधानसभा चुनाव एनडीए गठबंधन ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी। बिहार में अब पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने है। एक सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने अपना प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। ओवैसी के इस फसलें के बाद से महागठबंधन परेशान हो गया है। बता दे कि महागठबंधन को पांचवीं सीट पर जीतने के लिए ओवैसी के विधायकों के वोटों की जरूरत है, लेकिन राजद नेता और बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है। राजद ने पूर्व सांसद और दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को राज्यसभा भेजने का मन बना रही है। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से फॉर्मूला सेट हो गया है। हमारी व्यक्तिगत राय है कि किसी अल्पसंख्यक को यह सीट दी जाए। खासकर हिना शहाब को दे दिया जाएगा तो हम सीट निकाल लेंगे। वहीं असदुद्दीन ओवैसी का शहाबुद्दीन के परिवार से बहुत अच्छे संबंध रहे है। इसी का फायदा उठाते हुए राजद हिना शहाब को राज्यसभा के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है और सांसद ओवैसी की पार्टी उन्हे सपोर्ट कर सकती है।

 

Advertisement