Lalu and Rabri’s security : बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की टॉप-कैटेगरी वाली Z-प्लस सुरक्षा हटाने के बाद राज्य में सियासत गरमायी हुई है। विपक्षी दल आरजेडी ने सरकार के इस फैसले की जमकर आलोचना की है। वहीं, लालू और राबड़ी की ओर से बिहार पुलिस की सुरक्षा लौटाए जाने के बाद आरजेडी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाल लिया है।
पढ़ें :- 'अपने-अपने बच्चे को मंत्री बना लो, युवाओं पर लाठी चला दो...' तेजस्वी ने पटना लाठी चार्ज पर सम्राट सरकार को घेरा
दरअसल, आरजेडी नेता लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के घर के बाहर आरजेडी कार्यकर्ता पहरा दे रहे हैं। बिहार सरकार ने राज्य में वीआईपी लोगों को दी जाने वाली सुरक्षा की समीक्षा के बाद लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की टॉप-कैटेगरी वाली Z-प्लस सुरक्षा हटा ली है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी बिहार पुलिस के जवानों को सौंप दी गई थी। जिसके बाद लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी ने सरकार के फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपनी सरकारी सुरक्षा लौटा दी थी।
बिहार में विपक्ष के नेता (LoP) और RJD नेता तेजस्वी यादव ने भी 1 पोलो रोड स्थित अपने आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया। राज्य के विपक्षी दल आरजेडी ने गंभीर आरोप लगाया है कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए उनकी सुरक्षा में कटौती की गई है। पार्टी के नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया है। वहीं, एनडीए सरकार का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा और निर्धारित मानकों के आधार पर किया गया है।