Record for most sixes in ODIs: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला है। दोनों बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के शानदार फॉर्म बरकरार रखा है। इस बीच रोहित ने छक्कों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। वह वनडे क्रिकेट सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
पढ़ें :- BCCI ने टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक जीत पर 131 करोड़ रुपये इनाम का किया ऐलान
‘हिटमैन’ यानी पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 51 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 3 छक्के निकले। इसके साथ उन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा 352 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शहीद अफरीदी के नाम था। जिन्होंने वनडे में 351 छक्के जड़े थे।
वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
1- रोहित शर्मा (भारत): 269 पारी- 352 छक्के
2- शहीद अफरीदी (पाकिस्तान): 369 पारी- 351 छक्के
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : चैंपियन और रनर-अप टीम होगीं पैसों की बरसात, सेमी-फाइनलिस्ट पर भी होगी माला-माल
3- क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज): 294 पारी- 331 छक्के
4- सनथ जयसूर्या (श्रीलंका): 433 पारी- 270 छक्के
5- एमएस धोनी (भारत): 297 पारी- 229 छक्के