Mahakumbh Naga Sadhus Shahi Snan: प्रयागराज। महाकुंभ में भगदड़ की वजह से तय समय से देर नागा साधुओं का जत्था संगम पहुंचा। मौनी अमावस्या पर नागा साधुओं का शाही स्नान शुरु हो चुका है। सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़ा के साधु संतों और नागा साधुओं का दल स्नान करने संगम पहुंचा है।
पढ़ें :- आजादी के 78 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, मोदी जी ने वो कर दिखाया जो उनसे पहले कोई प्रधानमंत्री नहीं कर पाया : सुप्रिया श्रीनेत
स्नान के दौरान हेलीकाप्टर से फूलों की बारिश की गई। भगदड़ की वजह से सुबह शाही स्नान को रद्द करने की घोषणा की अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र गिरि ने की थी। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत और व्यवस्थाओं के ठीक होने पर शाही स्नान करने का फैसला हुआ। इसके बाद प्रशासन से मिले शेड्यूल के अनुसार अखाड़ों का जत्था स्नान के लिए पहुंच रहा है।