Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. RRB Railway Bharti 2024: भारतीय रेलवे में तकनीशियन पदों पर 9 हजार से ज्यादा भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

RRB Railway Bharti 2024: भारतीय रेलवे में तकनीशियन पदों पर 9 हजार से ज्यादा भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

RRB Railway Bharti 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च 2024 से शुरू हो गई है. इच्छुक अभ्यर्थी 8 अप्रैल 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या रेलवे भर्ती बोर्ड की क्षेत्रिय वेबसाइट के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. अभ्यर्थी RRB की ओर से जारी डिटेल नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही आवेदन करें. केवल नियमानुसार जमा किया गया आवेदन फाॅर्म ही मान्य होगा.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए आरआरबी तकनीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के 1092 पदों और तकनीशियन ग्रेड III के कुल 8092 पदों पर भर्तियां करेगा. आइए जानते हैं कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है और किस उम्र तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन की योग्यता

तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भौतिक/ कंप्यूटर साइंस/ आईटी आदि में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए. वहीं तकनीशियन ग्रेड III पदों के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए.

उम्र सीमा 

तकनीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 36 वर्ष और तकनीशियन ग्रेड III के लिए 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है.

आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी/एसटी, पूर्व सैनिक, पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में केवल 250 रुपए का भुगतान करना होगा.

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

क्या है चयन प्रक्रिया?

इन पदों पर आवेदकों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट-I (CBT-I), कंप्यूटर आधारित टेस्ट- II (सीबीटी- II) और डाक्यूमेंटर वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा. आरआरबी ने अभी भर्ती परीक्षा का शेड्यूल नहीं जारी किया है.

सीबीटी-I परीक्षा पैटर्न

तकनीशियन सीबीटी-1 परीक्षा में गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स से जुड़े 75 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा का समय 1 घंटे का होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 नंबर काटे जाएंगे. इस भर्ती से संबंधित अधिकन जानकारी के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं.

Advertisement