नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने 75वें गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) को राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) के हाथों की कठपुतली बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने संघ और भाजपा पर देश के संविधान को विकृत करने का आरोप भी लगाया है। खरगे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में उतरने का आह्वान किया है।
पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता
खरगे ने कहा कि अगर इस देश में कोई संविधान नहीं होता, तो हमारे लिए लोकतंत्र को बचाना संभव नहीं होता। हमारे स्वतंत्रता संग्राम के नेताओं और संविधान सभा के सदस्यों ने बहुत प्रयासों के बाद इस देश को संविधान दिया।
LIVE: National Flag Hoisting | #RepublicDay
Karnataka PCC office in Bengaluru, Karnataka https://t.co/82kirLTnuO — Mallikarjun Kharge (@kharge) January 26, 2024
पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आरएसएस (RSS)और भाजपा (BJP) इस संविधान को विकृत करने और इसमें बदलाव करने की साजिश रच रहे हैं। भाजपा द्वारा हमारे स्वायत्त निकायों को एक.एक करके नष्ट करने या कमजोर करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। खासकर जब मोदी आरएसएस के हाथों की कठपुतली की तरह व्यवहार कर रहे हैंए तो हमारी न्यायपालिका या हमारी धर्मनिरपेक्षता को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
भाजपा केवल देशभक्ति की बात करते हैं, लेकिन वे एक देशद्रोही हैं
खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है, लेकिन भाजपा इस देश की रक्षक होने का दावा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल देशभक्ति की बात करते हैं, लेकिन वे एक देशद्रोही हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।
2024 तय करेगा कि हम संविधान, लोकतंत्र और न्याय के मूल्यों को बचा पाएँगे या हम फिर नहीं
पढ़ें :- राज्यपाल का पदभार संभलाते ही ब्रज मोहन बोले- भाजपा संगठन को ओडिशा में मजबूत करेंगे, BJD ने उठाए सवाल
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत-बहुत बधाई। भारत का संविधान, प्राचीन भारतीय सभ्यता में निहित सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक मूल्यों पर आधारित है। न्याय, मर्यादा, समता और समभाव के हमारे मूल्य इसके मज़बूत स्तंभ हैं, और यही आज़ादी के बाद हमारे सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन के मानक भी बने। हमारे संविधान ने सभी नागरिकों को मौलिक अधिकार, सामाजिक न्याय और राजनीतिक अधिकार समान रूप से दिया। परन्तु, आज इन अधिकारों पर सरकार के द्वारा ही हमला हो रहा है। वर्ष 2024, भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण वर्ष है। ये साल तय करेगा कि हम संविधान, लोकतंत्र और न्याय के मूल्यों को बचा पाएँगे या हम फिर उसी दौर में पहुँच जाएँगे जहाँ हर एक व्यक्ति समान नहीं होगा। उनके अधिकार समान नहीं होंगे। कांग्रेस पार्टी ने इन मूल्यों को बचाने के लिए और सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक न्याय को पुनः स्थापित करने का संकल्प लिया है।
न्याय के पाँच स्तंभ
– युवा न्याय
– भागीदारी न्याय
– नारी न्याय
– किसान न्याय
पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित
– श्रमिक न्याय
सभी को सशक्त करेंगे और सभी के अधिकारों की रक्षा करेंगे। आइये, इस गणतंत्र दिवस पर आज मिलकर न्याय के इस मिशन से जुड़ने का प्रण लें। तभी हम अपने युवाओं का भविष्य सुरक्षित कर पायेंगे। इसी में संविधान की जीत होगी – इसी में भारत की जीत होगी।