Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ताजमहल विवाद को लेकर लगाई आरटीआई ,हुआ बड़ा खुलासा

ताजमहल विवाद को लेकर लगाई आरटीआई ,हुआ बड़ा खुलासा

By प्रिया सिंह 
Updated Date

आगरा: ज्ञानवापी के बाद से अब विवाद ताजमहल तक पहुंच गया है। ताजमहल पर विवाद लगातार गरमा रहा है। ताजमहल को लेकर क इतिहासकार ने नमाज को लेकर आरटीआई लगाई थी, जिसका जवाब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने दिया है। बता दें कि यह आरटीआई को इतिहासकार राजकिशोर राजे ने दायर किया था।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

बताया जा रहा है कि इतिहासकार राजकिशोर राजे का कहना है कि शाहजहां कालीन किसी भी ग्रंथ में नमाज का जिक्र नहीं है। शाहजहां के समय मे ताजमहल में आम लोगों के आने पर अनुमति नहीं थी, ऐसे में उस समय ताजमहल में नमाज होने का प्रश्न ही नहीं उठता।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ताजमहल में नमाज पढ़ने वाले चार पर्यटकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इनमें तीन हैदराबाद और एक आजमगढ़ का रहने वाला है। इन पर पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज किया था।

 

पढ़ें :- लोकसभा सामान्य चुनाव के नामांकन की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण
Advertisement