Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. संसद में जोरदार हंगामा: प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, पहले आतंकवादी बम लगाते थे लेकिन अब पुलिस बम लगाती है

संसद में जोरदार हंगामा: प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, पहले आतंकवादी बम लगाते थे लेकिन अब पुलिस बम लगाती है

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली: मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्ठी ने संसद के दोनों सदनों का तापमान बढ़ा दिया। महाराष्ट्र के सियासी संग्राम को लेकर राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मुद्दा उठाया। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पहले आतंकवादी बम लगाते थे लेकिन अब पुलिस बम लगाती है।

पढ़ें :- हम सबको जोड़कर साथ आगे बढ़ना चाहते हैं, वो चाहते हैं चुने हुए लोगों को फायदा मिले...राहुल गांधी का भाजपा पर निशाना

राज्यसभा में महाराष्ट्र सरकार बर्खास्त करो के नारे भी लगे। केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा में कहा कि वहां के गृह मंत्री वसूली कर रहे हैं और ये सारा देश देख रहा है। हालांकि, बवाल के बाद चेयरमैन ने साफ किया कि कुछ भी रिकॉर्ड पर नहीं जाएगा। दूसरी तरफ लोकसभा में भी इस मसले पर हंगामा हुआ।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद राकेश सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और केंद्रीय एजेंसियों को इस मामले की जांच करनी चाहिए। लोकसभा में भी इस मसले पर बवाल हुआ।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद राकेश सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और केंद्रीय एजेंसियों को इस मामले की जांच करनी चाहिए। लोकसभा में शिवसेना के विनायक राउत ने पलटवार करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की सरकार को गिराने की कोशिश लंबे वक्त से चल रही है। परमबीर सिंह के खिलाफ आरोप लगे हैं, जिसकी जांच हो रही है।

 

पढ़ें :- महाराष्ट्र के पास विकास के लिए सामर्थ्य भी है और जरूरी संसाधन भी, एनडीए सरकार ने पूरे समर्पण भाव और ईमानदारी से किया काम: पीएम मोदी
Advertisement