Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia : वोलखोव नदी डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत , भारत भेजे जाएंगे शव

Russia : वोलखोव नदी डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत , भारत भेजे जाएंगे शव

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia : रूस में सेंट पीटर्सबर्ग के निकट एक नदी में चार भारतीय मेडिकल छात्र डूब गए तथा देश में भारतीय मिशन उनके शवों को यथाशीघ्र उनके परिजनों तक पहुंचने के लिए रूसी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। चारों छात्र – 18-20 वर्ष की आयु के दो लड़के और दो लड़कियां – वेलिकि नोवगोरोड शहर में स्थित नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे।

पढ़ें :- Russia : रूस छह ब्रिटिश राजनयिकों को करेगा निष्कासित, लगाया ये आरोप

चारों छात्र वेलिकी नोवगोरोद शहर में स्थित नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। इनमें 18 से 20 साल के दो लड़के और दो लड़कियां थीं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक भारतीय छात्रा वोलखोव नदी में किनारे से थोड़ा दूर चली गई थी और डूबने लगी तो उसके चार साथी उसे बचाने की कोशिश में लग गए।

मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने 11 दिसंबर को कहा, “हम शवों को यथाशीघ्र उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। जिस छात्र की जान बच गई है, उसे उचित उपचार भी मुहैया कराया जा रहा है।”

Advertisement