Russia Ufa University : रूस के उफा शहर की एक यूनिवर्सिटी के छात्रावास में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब अचना हुए हुए चाकू हमले में चार भारतीय छात्रों सहित कम से कम छह लोग घायल हो गए हैं। खबरों के अनुसार, मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हमले की जानकारी दी है। यह घटना रूस के Bashkortostan Republic में एक यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्रों के छात्रावास स्थित स्पोर्ट्स हॉल में हुई। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के कुछ घंटों बाद भारतीय दूतावास का बयान सामने आया है। संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमले में घायल हुए चार लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें से एक की हालत गंभीर है, जबकि तीन अन्य की हालत मध्यम है।
पढ़ें :- इटली में दो बवंडरों ने मचाई भयंकर तबाही, 11 लोग अस्पताल में भर्ती; स्कूल और मकानों को भारी नुकसान
रूस के गृह मंत्रालय ने कहा कि प्रारंभिक खबरों के अनुसार, चाकू लिए एक किशोर रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य के उफा में स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में घुस गया, उसने वहां रहने वाले छात्रों पर हमला किया और उनमें से कई को चाकू मार दिया।
खबरों के अनुसार, “हमलावर ने गिरफ्तारी का विरोध किया, जिसके दौरान दो पुलिस अधिकारियों को चाकू मारा गया। इसके अलावा, संदिग्ध ने खुद को भी शारीरिक रूप से घायल कर लिया।”