Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Russian-Ukraine War : रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में फंसे 3 भारतीयों को बचाया, सुरक्षित भेजा भारत

Russian-Ukraine War : रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में फंसे 3 भारतीयों को बचाया, सुरक्षित भेजा भारत

By अनूप कुमार 
Updated Date

,Russian-Ukraine War : रूस यूक्रेन युद्ध का आज 22वां दिन है।रूसी सेना की तरफ से लगातार यूक्रेन के कई शहरों में बमबारी की जा रही है।  रूस ने खेरसन शहर पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। यहां फंसे 3 भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू किया गया है। रूसी आर्मी ने यहां फंसे भारतीयों को सिंफरोपोल और मॉस्को के रास्ते सुरक्षित निकाल लिया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब रूसी सेना ने यूक्रेन क्षेत्र से भारतीयों को निकालने में मदद की है।

पढ़ें :- कपिल सिब्बल चुने गए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष, CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने दी बधाई

पूर्वी सीमा और रूस के रास्ते भारतीयों के निकलने का यह पहला मामला है। खबरों के अनुसार,मॉस्को में भारतीय दूतावास ने सिम्फ़रोपोल (क्रीमिया) और मॉस्को के रास्ते इन तीन भारतीयों के सुरक्षित निकालने में मदद की इनमें से एक छात्र और दो कारोबारी हैं। इनमें से 1 छात्र चेन्नई का है, जबकि दोनों कारोबारी अहमदाबाद के हैं।

रूस एक के बाद एक यूक्रेन के कई हिस्सों को अपने कब्जे में ले चुका है। रूस अब यूक्रेनी शहरों में नागरिक इलाकों पर भी बमबारी कर रहा है।

 

पढ़ें :- Russia Ukraine War : यूक्रेन ने रूस पर रातों रात दाग दिए 100 से ज्यादा ड्रोन , हुआ धमाका  
Advertisement