RussiaPresident Putin : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (russia president putin) इस सप्ताह चीन की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आएंगे। खबरों के अनुसार, चीन के विदेश मंत्रालय (China’s Foreign Ministry) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पुतिन बृहस्पतिवार से शुरू हो रही अपनी यात्रा के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग (President Xi Jinping) से मुलाकात करेंगे।
पढ़ें :- सुप्रीम लीडर की हत्या हुई, स्कूली बच्चे मारे गए लेकिन तब पीएम मोदी की तरफ़ से एक शब्द तक नहीं आया...ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत पर बोले संजय सिंह
रूस ने एक बयान में यात्रा की पुष्टि करते हुए कहा कि शी के निमंत्रण पर पुतिन चीन की यात्रा करेंगे। उसने कहा कि यह पुतिन का पांचवां कार्यकाल शुरू होने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा है। दोनों बड़े देशों का विभिन्न लोकतंत्रों और नाटो के साथ विवाद बढ़ रहा है।
दोनों ही अफ्रीका, पश्चिम एशिया और दक्षिण अमेरिका में प्रभाव स्थापित करना चाहते हैं। चीन ने रूस के इस दावे का समर्थन किया है कि पुतिन ने पश्चिमी देशों के उकसावे के कारण 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था।