Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sadhna Gupta passed away: मुख्यमंत्री योगी ने किए अंतिम दर्शन, पिपराघाट में होगा अंतिम संस्कार

Sadhna Gupta passed away: मुख्यमंत्री योगी ने किए अंतिम दर्शन, पिपराघाट में होगा अंतिम संस्कार

By शिव मौर्या 
Updated Date

Sadhna Gupta passed away: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार निधन हो गया था। उनका उपचार गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ लाया गया, जिसे मुलायम सिंह यादव के सरकारी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। इस बीच उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उनको सांत्वना दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के साथ ही साधना गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव से भी मुलाकात की।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

बता दें कि, साधना गुप्ता का अंतिम संस्कार लखनऊ के पिपराघाट में दोपहर करीब दो बजे किया जाएगा। अंतिम यात्रा के लिए मुलायम परिवार के सदस्य उनके समर्थक रवाना हो चुके हैं। बता दें कि, साधना गुप्ता की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।

मुलायम सिंह यादव के आवास पर शिवपाल यादव देर रात से ही मौजूद हैं। इसी के साथ अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिम्पल यादव और बेटे अर्जुन यादव भी वहां मौजूद है। बता दें कि, कुछ ही देर में अंतिम सफर की तैयारी पूरी हो गयी है।

Advertisement