नई दिल्ली। देशभर में सहारा की संपत्तियों को अडानी समूह खरीदने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गयी हैं। इसमें अडानी ग्रुप एंबी वैली, मुंबई के सहारा स्टार होटल और सहारा की देश भर की कई संपत्तियां शामिल हैं। कहा जा रहा है कि, इसकी अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गयी है।
पढ़ें :- केते एक्सटेंशन के लिए वन एवं पर्यावरण को दी मंज़ूरी, यह छत्तीसगढ़ को “अडानीगढ़” बनाने की ओर भाजपा का एक और कदम: भूपेश बघेल
मीडिया रिपोर्ट की माने तो, सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में सहारा समूह की संपत्तियों को बेचने की अनुमति मांग गयी है। समूह की संपत्तियों को 6 सितंबर, 2025 की टर्म शीट में निर्धारित नियमों और शर्तों पर अडानी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड को बेचने की मंजूरी देने की अपील की गयी है।
वहीं, अब सोशल मीडिया और लोगों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि, आखिर अडानी ग्रूप को ही संपत्तियां क्यों बेचनी की मंजूरी मांगी गई है। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहैं कि, क्या किसी दूसरे उद्योगपति को ये संपत्ति नहीं बेची जा सकती है?