Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Saharanpur News: रेस्टोरेंट में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची सनसनी

Saharanpur News: रेस्टोरेंट में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची सनसनी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में एक रेस्टोरेंट में युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी मच गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतक की पहचान रामपुर के मोहानपुर गड़ा के रहने वाले औवैस के रुप में हुई है। पुलिस के अनुसार औवैस अपने दोस्त के साथ कोर्ट रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठा हुआ था, तभी अचानक एक हमलावर ने गोली चला दी।गोली ओवैस के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। पुलिस अधीक्षक व्योम बिंदल के अनुसार हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ठ नही है। मामले की जांच की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement