SAIL Recruitment: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) में मैनेजर बनने की चाहत रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए बेहतरीन अवसर है. बोकारो स्टील प्लांट ने डिप्टी मैनेजर और मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए भर्तियां निकाली है. यदि आप भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो ऑफिशियल वेबसाइट sail.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 26 मार्च से आरम्भ होगी. सेल के इस भर्ती के तहत कुल 55 पदों पर बहाली की जाने वाली है. कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन 16 अप्रैल तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 26 मार्च 2024
- आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 16 अप्रैल 2024
पदों का विवरण
बोकारो स्टील प्लांट, सीईटी रांची और झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस में विभिन्न विषयों में मैनेजर (ग्रेड ई-3) एवं डिप्टी मैनेजर (प्रोजेक्ट्स) (ग्रेड ई-2) के पदों के लिए कुल 55 रिक्तियां उपलब्ध हैं. इसके बारे में नीचे देख सकते हैं.
आवश्यक योग्यता
कैंडिडेट्स जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, भूविज्ञान, खनिज लाभकारी, खनन इंजीनियरिंग और अन्य जैसे प्रासंगिक विषयों में ग्रेजुएट या मास्टर डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा
जो भी कैंडिडेट्स मैनेजर और डिप्टी मैनेजर बनने के लिए के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयु 35 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए. मैनेजर (प्रोजेक्ट्स) ग्रेड-ई-2 पदों के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. वहीं ओबीसी (एनसीएल) के लिए अधिकतम आयु में 3 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष की छूट होगी.
पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट
SAIL Recruitment 2024 नोटिफिकेशन
https://d1cmkr5tdoeyjk.cloudfront.net/sail/pdf/FINAL%20AD_LATERAL%20POSTS.pdf
आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये और प्रोसेसिंग शुल्क 200 रुपये देना होगा. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है. लेकिन फॉर्म स्वीकार करने की अंतिम तिथि तक उन्हें 200 का भुगतान करना होगा.