Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Samsung Galaxy F36 5G: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन; चेक करें स्पेक्स व प्राइस डिटेल्स

Samsung Galaxy F36 5G: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन; चेक करें स्पेक्स व प्राइस डिटेल्स

By Abhimanyu 
Updated Date

Samsung Galaxy F36 5G: सैमसंग ने आज आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में अपने Samsung Galaxy F36 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Exynos 1380 SoC और 5000 mAh बैटरी जैसी खूबियों से लैस है। यह मार्केट में दो स्टोरेज वेरिएंट में ख़रीदारी के लिए उपलब्ध होगा। आइये नए सैमसंग फोन के स्पेसिफिकेशंस, कीमत और उपलब्धता के बारे में जान लेते हैं-

पढ़ें :- T20 WC  2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल 

Samsung Galaxy F36 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले है जो FHD+ स्क्रीन रेज़ोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करती है। यह डिवाइस Exynos 1380 SoC द्वारा संचालित है जो ARM Mali G68 MP5 GPU के साथ जुड़ा है। फोन Android 15 OS पर आधारित One UI 7 पर चलता है। कंपनी ने 6वीं पीढ़ी के OS अपग्रेड और 6 साल के सुरक्षा अपडेट का वादा किया है।

नए सैमसंग फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गयी है और यह 25W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस में पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा, 8MP का सेकेंडरी कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा है, जबकि आगे की तरफ 13MP का सेल्फी कैमरा है।

इसके अलावा, डुअल सिम, 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, ब्लूटूथ 5.3, डुअल बैंड वाई-फाई, फ़िंगरप्रिंट सेंसर, AI डेप्थ मैप के साथ नाइट पोर्ट्रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+, लेदर पैटर्न डिज़ाइन, AI-पावर्ड एडिट सुझाव, सर्किल टू सर्च, वेपर कूलिंग चैंबर, टैप एंड पे के साथ सैमसंग वॉलेट और विज़न बूस्टर अन्य विशेषताओं में शामिल हैं।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो यह डिवाइस लक्स वॉयलेट, कोरल रेड और ओनिक्स ब्लैक रंगों में उपलब्ध है। यह फोन दो स्टोरेज विकल्प- 6GB रैम/128GB स्टोरेज (कीमत 17,499 रुपये) और 8GB रैम/256GB स्टोरेज (कीमत 18,999 रुपये) में आता है। फोन की आधिकारिक सेल 29 जुलाई दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपये (ऑफर्स सहित) की शुरुआती कीमत पर शुरू होगी।

पढ़ें :- 'कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन की ओर से फंड किए कार्यक्रम में मिला था पुरस्कार... ' भाजपा का बड़ा दावा, राहुल गांधी से मांगा जवाब

कंपनी एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई कार्ड से खरीदारी करने पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा 500 रुपये का कूपन ऑफर भी है।

Advertisement