Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Samsung Galaxy Z Flip 7 5G : सैमसंग गैलेक्सी Z Flip 7 5G सस्ती कीमत में खरीदें , बंपर डिस्काउंट का उठाएं लाभ

Samsung Galaxy Z Flip 7 5G : सैमसंग गैलेक्सी Z Flip 7 5G सस्ती कीमत में खरीदें , बंपर डिस्काउंट का उठाएं लाभ

By अनूप कुमार 
Updated Date

Samsung Galaxy Z Flip 7 5G :  सैमसंग ने बीते साल जुलाई में सैमसंग गैलेक्सी Z Flip 7 5G लॉन्च किया था और अब यह स्मार्टफोन भारी छूट के साथ मिल रहा है। यह Galaxy Z Flip 7 5G खरीदने का सुनहरा मौका है। यहां हम आपको सैमसंग Galaxy Z Flip 7 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

पढ़ें :- World Humanoid Robot Games : चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट ने तोड़ा उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड , मात्र 9.39 सेकंड में दौड़ा 100 मीटर

 Price & Offers
Samsung Galaxy Z Flip 7 5G का 12GB+256GB स्टोरेज मॉडल E-commerce Site Flipkart पर 95,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल जुलाई में 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart Axis Bank Credit Card से भुगतान पर 4,000 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 91,999 रुपये हो जाएगी। यह Flip Smartphone अपनी लॉन्च कीमत से करीब 18 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।

कैमरा सेटअप
कैमरा सेटअप की बात करें तो Z Flip 7 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलता है। वहीं Selfies and Video Calls के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी
यह फोन 4,300mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो यह फोन 5G, LTE, वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ v5.4 आदि का सपोर्ट करता है।

पढ़ें :- अंतरिक्ष में खुलेगा ‘पेट्रोल पंप’, रोबोट हटाएगा कचरा; दवाइयों से खेती तक भारत के स्पेस स्टार्टअप्स फाउंडर्स ने पीएम से साझा किया प्लान
Advertisement