Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Samudrik Shastra :  इस अंग पर तिल होना भाग्यशाली होने का लक्षण है, जानिए इसके क्या मायने  हैं

Samudrik Shastra :  इस अंग पर तिल होना भाग्यशाली होने का लक्षण है, जानिए इसके क्या मायने  हैं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Samudrik Shastra : व्यक्ति के शरीर पर जगह जगह पर दिखने वाले तिल का संकेत बहुत गहरा होता है। तिल का कई अर्थ में मतलब निकाला जाता है। अंगों पर दिखने वाले तिल शुभ भी हो सकते और अशुभ भी हो सकते है। तिल के फलकथन का विचार  प्राचीन ग्रंथ सामुद्रिक शास्त्र में मिलता है। आइये जानते है सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नाक पर तिल होने क्या संकेत होते है।

पढ़ें :- Surya Gochar 2024: इस दिन होगा सूर्य देव का गोचर, इन लोगों की किस्मत में आएगा बदलाव

सामुद्रिक शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि यदि महिलाओं की नाक पर  तिल  होता है तो उनको भाग्यशाली माना जाता है। ऐसी महिलाएं और ऐसी लड़कियां जिस घर में होती हैं, वह घर बहुत ही भाग्यशाली होता है। समुद्र शास्त्र में वर्णन मिलता है कि, उनके घर में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं पायी जाती है। ऐसी महिलाएं परिवार के लिए लकी मानी जाती है। ऐसी महिलाएं और ऐसी लड़कियां परिवार के लिए प्रेरणा होती है। नाक के बायीं तरफ तिल हो, ऐसे लोग अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम-पूर्वक जिंदगी व्यतीत करते हैं। इनका दाम्पत्य जीवन बड़ा ही सुख से बीतता है। इन्हें अच्छे पद पर नौकरी मिलने की भी पूरी संभावना रहती है।

Advertisement