Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Sanjay Dutt Marriage Video : संजय दत्त ने फिर रचाई शादी? 7 फेरे लेने वीडियो वायरल, जानिए कौन है वो महिला

Sanjay Dutt Marriage Video : संजय दत्त ने फिर रचाई शादी? 7 फेरे लेने वीडियो वायरल, जानिए कौन है वो महिला

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड के मुन्ना भाई सुपर स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt)  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। वायरल वीडियो में संजय दत्त (Sanjay Dutt)  एक महिला के साथ अग्नि के सात फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं। संजय दत्त (Sanjay Dutt) का ये वीडियो वायरल होने के बाद लोग अब ये कयास लगाने लगे हैं कि उन्होंने एक बार फिर शादी की है। बता दें कि अभिनेता के अफेयर्स हों या फिर तीन-तीन शादियां, उनकी लव लाइफ से जुड़ी बातें किसी से नहीं छिपी हैं। संजय पहले ही तीन शादियां कर चुके हैं और फिलहाल वो पत्नी मान्यता दत्त (Manyata Dutt) के साथ रह रहे हैं।

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
पढ़ें :- सुपरस्टार सलमान खान राजपाल यादव के पक्ष में उतरे, कहा- डॉलर ऊपर नीचे होने से कोई फर्क नहीं पड़ता

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बॉलीवुड कपल को अपने घर की बालकनी में रखे हवन कुंड के इर्द-गिर्द फेरे लेते देखा जा सकता है। वीडियो में संजय दत्त (Sanjay Dutt)  ने जहां भगवा रंग का कुर्ता-धोती और दुपट्टा पहना है, वहीं मान्यता सफेद रंग के सूट में हैं।

बता दें कि संजय दत्त (Sanjay Dutt)  के घर में पिछले कुछ समय से रेनोवेशन का काम चल रहा था, जो हाल ही में पूरा हुआ। घर का काम पूरा होने पर और नवरात्रि का शुभ पर्व होने पर संजय दत्त ने अपने घर में पूजा का आयोजिन किया था। इसी पूजा के दारौन संजय दत्त और मान्यता दत्त ने सात फेरे लिए। दोनों का अग्नि कुंड के पास फेरे लेना इसी पूजा का हिस्सा था।

संजय दत्त (Sanjay Dutt)  की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। अपने चार दशक के करियर में संजय दत्त ने 135 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 65 साल के संजय दत्त (Sanjay Dutt)  ने तीन-तीन शादियां की हैं। उन्होंने 1987 में ऋचा शर्मा से पहली शादी की थी। लेकिन, 1996 में ब्रेन ट्यूमर के चलते ऋचा की मौत हो गई। इसके बाद एक्टर रिया पिल्लई से शादी की, लेकिन ये शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई। इसके बाद संजय दत्त (Sanjay Dutt)  ने मान्यता से तीसरी शादी की। इस शादी से दोनों के 2 बच्चे हैं।

Advertisement