मुंबई। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने शनिवार को दावा किया कि एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) आगामी राज्यसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं और विपक्षी दल महा विकास अघाड़ी (MVA) इस बारे में चर्चा करेगा। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के विलय को लेकर कहा कि दोनों दलों को विलय संभव नहीं है।
पढ़ें :- कांग्रेस को नहीं खाली करना होगा '24 अकबर रोड' और '5 रायसीना रोड' का बंगला, मिली बड़ी राहत
संजय राउत ने कहा,कि मैंने शरद पवार (Sharad Pawar) साहब से बात की। मैंने इस बारे में उनकी राय पूछी (क्या वह राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे)। उन्होंने मुझे बताया कि वह राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने मुझे बता दिया है।’ संजय राउत (Sanjay Raut) ने आगे कहा कि शरद पवार देश के एक वरिष्ठ राजनेता हैं, जिन्हें लगभग 60 साल का कानूनी अनुभव है। संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि पवार साहब ने कांग्रेस को अपनी स्थिति बता दी है कि वह राज्यसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। बता दें कि, शरद पवार (Sharad Pawar) गुट की एनसीपी एसपी, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली सेना शिवसेना यूबीटी महाविकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन में शामिल हैं।