Ajit Pawar Plane Crash: बारामती में बीते 28 जनवरी को हुए विमान हादसे को लेकर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने बड़ा सवाल उठाया है। संजय राउत (Sanjay Raut) ने विमान के ब्लैक बॉक्स (Black Box) की जली हुई स्थिति को रहस्यमय और बेहद गंभीर बताया है। बता दें, ये हादसा महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Former Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar) की मौत के बाद से लगातार चर्चा में है।
पढ़ें :- महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, बोलीं-'अजित पवार की मौत की हो CBI जांच', इस घटना की सच्चाई सामने आना जरूरी
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राउत ने कहा कि अजित पवार (Ajit Pawar) की फ्लाइट का ब्लैक बॉक्स जल गया था, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यदि यह तथ्य सही है, तो इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए। राउत ने कहा कि अगर रोहित पवार (Rohit Pawar) ने यह मुद्दा उठाया है तो यह गंभीर है। पवार परिवार को संदेह है तो उन्हें जांच की मांग करने का पूरा अधिकार है। इस मामले में सरकार की मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीते वर्षों में अन्य दुर्घटनाओं में ब्लैक बॉक्स (Black Box) सुरक्षित मिले हैं ऐसे में इस मामले में इसके जलने की बात असामान्य प्रतीत होती है।
रोहित पवार ने जताया साजिश का शक
इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता रोहित पवार (Rohit Pawar) ने भी दुर्घटना को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि यह महज एक हादसा नहीं बल्कि साजिश भी हो सकती है। रोहित पवार (Rohit Pawar) ने कहा कि दुर्घटना से पहले के 24 घंटों में कई घटनाएं ऐसी हुईं, जिनसे संदेह पैदा होता है। उनके अनुसार, अजित पवार (Ajit Pawar) की मूल यात्रा योजना अंतिम समय में बदली गई थी। उन्होंने दावा किया कि दुर्घटना से एक दिन पहले अजित पवार मुंबई से पुणे कार से आने वाले थे और सुरक्षा काफिला भी तैयार था, लेकिन उन्होंने कार से यात्रा नहीं की। रोहित पवार ने यह भी कहा कि उनकी एक बड़े नेता के साथ बैठक हुई थी, जिसके बाद यात्रा योजना बदली गई।
रोहित पवार (Rohit Pawar) ने एक किताब का हवाला देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को निशाना बनाने के लिए उसके ड्राइवर को नुकसान पहुंचाना एक आसान तरीका बताया गया है। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन संकेत दिया कि घटना की निष्पक्ष जांच जरूरी है। इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। विपक्षी दलों ने भी जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की है।
पढ़ें :- रोहित पवार का काका अजित पवार की मौत पर सनसनीखेज आरोप, बोले-प्लेन क्रैश एक साजिश, मुख्य पायलट मिस्टर कपूर पर उठाए सवाल
जांच जारी, डीजीसीए की पुष्टि
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार, मुंबई से बारामती जा रहा एक चार्टर्ड लेयरजेट 45 विमान रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हुआ। विमान में सवार अजित पवार (Ajit Pawar) सहित चालक दल के सदस्य समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई। विमानन अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। अब ब्लैक बॉक्स (Black Box) और यात्रा योजना में बदलाव से जुड़े सवालों ने इस दुर्घटना को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। फिलहाल सरकार या जांच एजेंसियों की ओर से ब्लैक बॉक्स (Black Box) के संबंध में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच जारी है।