Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Sanjay Singh arrested: संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता, पुलिस से भी हुई झड़प

Sanjay Singh arrested: संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता, पुलिस से भी हुई झड़प

By शिव मौर्या 
Updated Date

Sanjay Singh arrested: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद देशभर में सियासी तापमान बढ़ गया है। आम आदमी पार्टी के साथ ही विपक्षी नेताओं की तरफ से इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। वहीं, कुछ देर में संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी की इस कार्रवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी दिल्ली के साथ ही देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन कर रही है। वहीं, प्रदर्शन के दौरान पुलिस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बची झड़प भी हुई है। बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता इस दौरान दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

पढ़ें :- Delhi News : सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया था गैर-जमानती वारंट

पंजाब में आप कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे
वहीं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस कार्रवाई के विरोध में पंजाब में भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आप कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वॉटर केनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। इसी दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं बैरिकेड से पीछे खदेड़ दिया।

गोपाल राय ने भाजप पर साधा निशाना
संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, BJP सरकार हार के डर से घबरा गई हैं-पत्रकारों को गिरफ्तार किया, TMC सांसदों के साथ बदसलूकी की और आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया। ये चाहते हैं कि ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव समेत सभी विपक्ष के नेताओं को जेल में बंद करके चुनाव जीत जाए। जेल में विपक्षी नेताओं को बंद करके बीजेपी अपनी जमानत जब्त होने से नहीं बचा सकते।

 

पढ़ें :- भ्रष्टाचार और कांग्रेस का रिश्ता जन्मजात, इनका आंदोलन देश के लिए नहीं बल्कि सिर्फ एक परिवार के स्वार्थ के लिए : केशव मौर्य
Advertisement