Sanjay Singh arrested: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद देशभर में सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। इस बीच सांसद संजय सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा कि, भ्रष्टाचार और अडानी के महाघोटाले के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहा हूं लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हुई। आज ईडी अचानक हमारे घर पहुंची और जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला।
पढ़ें :- Delhi News : सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया था गैर-जमानती वारंट
इसके बाद भी जबरन मेरी गिरफ्तारी की जा रही है लेकिन हम लोग आम आदमी पार्टी के सिपाही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मोदी जी आप चुनाव हार रहे हैं और ये आपकी हतासा का संकेत है। जब जब जुर्म बढ़ता है तब तब जनता की आवाज बुलंद होती है। साथ ही कहा, मरना मंजूर है डरना मंजूर नहीं चाहे जितनी यातनाएं दी जाएं।
मरना मंजूर है,
झुकना मंजूर नहीं हैमैंने Adani के घोटालों का खुलासा किया, ED के पास शिकायतें की
लेकिन अडानी के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पढ़ें :- भ्रष्टाचार और कांग्रेस का रिश्ता जन्मजात, इनका आंदोलन देश के लिए नहीं बल्कि सिर्फ एक परिवार के स्वार्थ के लिए : केशव मौर्य
Modi जी 2024 का चुनाव बुरी तरह हार रहे हैं
वो जुल्म करके, लोगों को Jail में डाल कर जीत नहीं सकते।
मैं पहले भी Adani के घोटालों के… pic.twitter.com/ofzl6I4wwM
— AAP (@AamAadmiParty) October 4, 2023
पढ़ें :- ईडी कोई परचून की दुकान नहीं, उस पर 140 करोड़ लोगों का है भरोसा...अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार
इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने एक्स पर लिखा कि, ”संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिलकुल ग़ैर क़ानूनी है। ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे।”
गिरफ्तारी से पहले मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे संजय सिंह
बता दें कि, गिरफ्तारी से पहले संजय सिंह मां का आशीर्वाद लिया। इसकी वीडियो आप ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें लिखा कि, जिसके सिर पर मां का आशीर्वाद हो, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हर क्रांतिकारी को जेल देखनी होती है, आज संजय सिंह को भी यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। ना डरे थे, ना डरेंगे, अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे।