1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ईडी कोई परचून की दुकान नहीं, उस पर 140 करोड़ लोगों का है भरोसा…अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार

ईडी कोई परचून की दुकान नहीं, उस पर 140 करोड़ लोगों का है भरोसा…अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार

ईडी विभाग को समाप्त किए जाने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, ईडी कोई परचून की दुकान तो है नहीं, उस पर 140 करोड़ लोगों का भरोसा है। दरअसल, विपक्षी दल के नेताओं की तरफ से ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाया जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। ईडी विभाग को समाप्त किए जाने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, ईडी कोई परचून की दुकान तो है नहीं, उस पर 140 करोड़ लोगों का भरोसा है। दरअसल, विपक्षी दल के नेताओं की तरफ से ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाया जा रहा है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, राहुल गांधी पर जब कोई आंच आती है तो उनके दरबारी नंबर वन अखिलेश यादव सबसे पहले आपा खो बैठते हैं। उनको समझना चाहिए कि ईडी कोई परचून की दुकान तो है नहीं। उस पर 140 करोड़ लोगों का भरोसा है, सिवाय उनका जिनके हाथ भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

दरअसल, अखिलेश यादव ने कहा कि, विपक्ष के ख़िलाफ़ ED की Negativity को देखते हुए ED के बीच में N लगाकर उसको END कर देना चाहिए। दरअसल, नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर शिकंजा कसते हुए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपपत्र दायर किया है। ईडी ने दोनों नेताओं को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया है। आरोपपत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा, सुमन दुबे समेत कई नेताओं के नाम भी शामिल हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...