Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संजय सिंह का सीएम पर पलटवार,बोले-योगी जी आपने 4 मिनट 28 सेकंड के भाषण में 9 उर्दू शब्द का किया प्रयोग, फिर इससे नफरत क्यूं?

संजय सिंह का सीएम पर पलटवार,बोले-योगी जी आपने 4 मिनट 28 सेकंड के भाषण में 9 उर्दू शब्द का किया प्रयोग, फिर इससे नफरत क्यूं?

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा का बजट सत्र 2025-26 (Budget session of UP Assembly 2025-26) के पहले ही नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Leader of the House Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि विपक्ष चाहता है कि लोग भोजपुरी नहीं उर्दू पढ़ें, मौलवी बनेंगे, हम कठमुल्लापन का देश नहीं बनने देंगे। ये समाजवादियों का दोहरा चरित्र है। उन्‍होंने कहा ये अपने बच्‍चों को तो अंग्रेजी माध्‍यम के स्‍कूलों में पढ़ाते हैं लेकिन दूसरे के बच्‍चों को यदि सरकार सुविधा देना चाहती है तो ये कह देंगे कि उसको उर्दू पढ़ाओ । क्‍या ये देश को कठमुल्‍लापन की ओर ले जाना चाहते हैं? यह नहीं चलने वाला है।

पढ़ें :- Video - मां को गालियां देने वाले बच्चों पर PM Modi ने दिखाया वात्सल्य भाव , कहा- मैं उनको माफ करना चाहता हूं

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का पलटवार

इस बयान पर पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Aam Aadmi Party’s Rajya Sabha MP Sanjay Singh) ने बुधवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि योगी जी ने अपने 4 मिनट 28 सेकंड के उर्दू के ख़िलाफ़ दिये गये भाषण में 9 उर्दू के शब्द बोले हैं। इस भाषण में बोले गए शब्द…
तबके ( उर्दू )
पायदान ( उर्दू )
अगर ( उर्दू )
बात ( उर्दू )
बच्चों ( उर्दू )
आदी ( उर्दू )
सरकार ( उर्दू )
अंदर ( उर्दू )
दुनिया (उर्दू )।

Advertisement