नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने संसद रत्न पुरस्कार 2025 (Sansad Ratna Award 2025) का ऐलान कर दिया है। इस साल देश भर से 17 सांसदों का चुनाव किया गया है, जिसमें महाराष्ट्र से 7 सांसदों ने इस पुरस्कार हासिल करेंगे। महाराष्ट्र ने संसद रत्न पुरस्कार 2025 (Sansad Ratna Award 2025) हासिल करने वालों में सुप्रिया सुले और श्रीरंग बारणे समेत 7 सांसद शामिल हैं।
पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी
यह पुरस्कार ‘प्राइम पॉइंट फाउंडेशन’ द्वारा हर साल दिया जाता है। संसद में उल्लेखनीय, लगातार और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सांसदों को दिया यह पुरस्कार दिया जाता है। सांसद रत्न के लिए चयन संसद में सवाल पूछने, बहस में भाग लेने, विधायी कार्यों में योगदान और समितियों में काम करने जैसे विभिन्न मानदंडों के आधार पर एक विशेष मूल्यांकन के बाद किया जाता है। इस पुरस्कार के लिए सांसदों का चयन राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर की अध्यक्षता वाली जूरी समिति द्वारा किया गया है।
महाराष्ट्र से 7 सांसदों के नाम
महाराष्ट्र के सात सांसदों को संसद में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘संसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
सुप्रिया सुले (एनसीपी-एसपी)
पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया
श्रीरंग बारणे (शिवसेना)
अरविंद सावंत (शिवसेना यूबीटी)
नरेश म्हस्के (शिवसेना)
स्मिता वाघ (भाजपा)
मेधा कुलकर्णी (भाजपा)
पढ़ें :- Madurai Karthigai Deepam : तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जलाया गया कार्तिगई दीपम, श्रद्धालुओं ने जमकर की आतिशबाजी
वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस)
4 खास श्रेणी में पुरस्कार
इस साल, चार सांसदों को उनके दीर्घकालिक और निरंतर योगदान के लिए विशेष संसद रत्न पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, चारों सांसदों, भर्तृहरि महताब, सुप्रिया सुले, एन. के. प्रेमचंद्रन और श्रीरंग बारणे ने 16वीं और 17वीं लोकसभा में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और वर्तमान कार्यकाल में भी उतनी ही सक्रियता से काम कर रहे हैं।
देशभर से चुने गए सांसद
प्रवीण पटेल (भाजपा), रवि किशन (भाजपा), निशिकांत दुबे (भाजपा), विद्युत बरन महतो (भाजपा), पी. पी. चौधरी (भाजपा), मदन राठौड़ (भाजपा), सी. एन. अन्नादुराई (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) और दिलीप सैकिया (भाजपा) शामिल हैं। दो संसदीय स्थायी समितियों, वित्त और कृषि, जिनके पास विभागीय संदर्भ हैं, को भी संसद में प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर पुरस्कार के लिए चुना गया है। वित्त समिति के अध्यक्ष भर्तृहरि महताब हैं, जबकि कृषि समिति के अध्यक्ष कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी हैं।