Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Sapna Choudhary-Khesarilal Yadav Video: धमाल मचाने एक साथ आ रहे हैं खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी

Sapna Choudhary-Khesarilal Yadav Video: धमाल मचाने एक साथ आ रहे हैं खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Sapna Choudhary-Khesarilal Yadav Video:  हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को फैंस खूब पसंद करते हैं। उनके नए वीडियो गाने का फैंस अक्सर इंतजार करते रहते हैं। अपनी अदाओं से वो फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं, जिसके कारण उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। वहीं, अब सपना चौधरी भोजपुरी की सुपर स्टार खेसारीलाल यादव के साथ नजर आने वाली हैं।

पढ़ें :- Parineeti Chopra's throwback video: दूरदर्शन के कार्यक्रम में गाना गाती दिखी परिणीति चोपड़ा, थ्रोबैक वीडियो वायरल

दोनों के एक साथ आने के बाद धमाल मचने वाला है। फैंस भी इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही एक साथ धमाल मचाते हुए दिखेंगे। दरअसल, खेसारीलाल यादव ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल अकाउंट से दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने नए म्यूजिक वीडियो का पोस्टर साझा किया है। इस उनके नए गाने का नाम ‘मटक मटक‘ है।

इस पोस्टर के साथ उन्होंने सपना चौधरी को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘तो तैयार हो जाइए मटकने के लिए।‘ गाने के पोस्टर में दोनों देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस भी दोनों को एक साथ देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं। बता दें कि, ये पोस्टर सामने आने के बाद फैंस काफी उत्साहित दिख रहे हैं और वो जल्द ही इस जोड़ी को देखना चाहते हैं।

Advertisement