Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sash Mahapurush Rajyog : इस दिन बदलेगी शनि देव की चाल, इन कई राशियों की किस्मत चमक जाएगी

Sash Mahapurush Rajyog : इस दिन बदलेगी शनि देव की चाल, इन कई राशियों की किस्मत चमक जाएगी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sash Mahapurush Rajyog  :  न्याय के देवता शनिदेव की चाल बदलने वाली है। ग्रहमंडल में शनिदेव को न्याय का देवता कहते है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनिदेव व्यक्ति के कर्मों का हिसाब रखते है और समय आने पर उचित दण्ड प्रदान करते है। वर्तमान समय में शनि देव कुंभ राशि में वक्री अवस्था में चल रहे हैं। इसके बाद 4 नवंबर 2023 को दोपहर 12:31 से शनि मार्गी होंगे। शनि के मार्गी होते ही कई राशियों की किस्मत चमक जाएगी।

पढ़ें :- Surya Gochar 2024: इस दिन होगा सूर्य देव का गोचर, इन लोगों की किस्मत में आएगा बदलाव

शनि देव 17 जून 2023 को रात 10:56 पर कुंभ राशि में मार्गी हुए थे। शनि 140 दिनों तक वक्री रहने के बाद अब 04 नवंबर 2023 को मार्गी हो जाएंगे और कई राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे।

वृषभ राशि    
कुंभ राशि में शनि की मार्गी चाल वृषभ राशि वालों के लिए शुभ होगी। शश राजयोग बनने से आपका भाग्य चमकेगा। आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी और करियर में भी तरक्की मिलेगी।

सिंह राशि 
शनि के मार्गी होने से बन रहा शश राजयोग सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आपके जीवन में खुशियां आएगी और पारिवारिक तौर पर भी आपका जीवन अच्छा होगा। दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा।

मकर राशि  : 4 नवंबर को शनि आपकी राशि से धन भाव में मार्गी होंगे जोकि मकर राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे और नौकरी-व्यापार में खूब लाभ होगा।

पढ़ें :- Astro Tips : इस आसान ज्योतिष उपाय से खत्म होगी धन की किल्लत , देवी लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी
Advertisement