नई दिल्ली। यूक्रेन से भीषण लड़ाई के बीच रूस को बड़ा झटका लगा है। उसकी सबसे खतरनाक परमाणु मिसाइल (Nuclear Missile) की टेस्टिंग फेल हो गई। यह चौथी बार है जब रूस की परमाणु मिसाइल (Nuclear Missile) का परीक्षण फेल हुआ है। इस मिसाइल को रूस का शैतान (SATAN-2) भी कहा जाता है। लॉन्चिंग के दौरान मिसाइल उड़ान भरने से पहले ही फट गई। इससे लॉन्च पैड भी तबाह हो गया। सैटेलाइट तस्वीरों (Satellite Images) से तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है।
पढ़ें :- Kashi Vishwanath Temple CEO : काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ का तबादला, मिली नई जिम्मेदारी
बतातें चलें कि बीते 21 सितंबर को रूस ने अरखानजेस्क क्षेत्र में परमाणु क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल RS-28 सरमत (RS-28 SARMAT) का परीक्षण किया था। इसे SATAN-2 भी कहा जाता है। मॉस्को ने हालांकि परीक्षण के परिणामों का खुलासा नहीं किया, लेकिन सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि साइट पूरी तरह से तबाह हो गई है। तस्वीरों से तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है। साइट पर गहरा गड्ढा बन गया है, इससे पता लगता है कि परीक्षण स्थल को काफी नुकसान पहुंचा है।
क्या है रूस का शैतान?
रूस की परमाणु मिसाइल RS-28 SARMAT को पश्चिम और अमेरिका रूस का शैतान बुलाते हैं। यह रूस के प्रमुख हथियारों में एक है। पल भर में यह किसी भी देश को तबाह करने की क्षमता रखता है। हालांकि माना जा रहा है कि अप्रैल 2022 के बाद चौथी बार है, जब इसका परीक्षण फेल हुआ है। ऐसे में अब इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। इसके बावजूद रूस का कहना है कि मिसाइल कॉम्बैट अलर्ट पोजिशन (Missile Combat Alert Position) पर मुस्तैदी से तैनात हैं।
व्लादिमीर पुतिन के लिए बड़ा झटका
पढ़ें :- West Bengal : पश्चिम बंगाल में बदले जाएंगे सड़कों के नाम? कमेटी कर रही जांच
मिसाइल परीक्षण (Missile Testing) का कथित तौर पर असलफल होना रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) के लिए बड़ा झटका हो सकता है। सैटेलाइट तस्वीरों (Satellite Images) से देखा जा सकता है कि घटनास्थल पर अग्निशमन ट्रक खड़े हैं। परमाणु प्रक्षेपण स्थल (Nuclear Launch Site) पर एक विशाल गड्ढा दिख रहा है। हालांकि जानकारों का कहना है कि यह एक तरल ईंधन वाली मिसाइल है, इसलिए लॉन्चिंग साइट पर दुर्घटना प्रक्षेपण गतिविधि का हिस्सा हो सकती है।