नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को एक रैली में कहा था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी सरकार का एक्शन रुकेगा नहीं। कहा कि भ्रष्टाचारी कितना ही बड़ा क्यों न हो? एक्शन जरूर होगा। जिसने देश को लूटा है, उसे लौटाना ही होगा। उनकी इस टिप्पणी पर पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Former Governor Satyapal Malik) ने प्रतिक्रिया देते हुए एक सवाल पूछा है। कई सालों से मोदी सरकार (Modi Government) के तीखे आलोचक बने सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) ने पूछा है कि आखिर उन लोगों के खिलाफ अब तक ऐक्शन क्यों नहीं हो रहा है, जिनके भ्रष्टाचार की मैंने शिकायत की थी।
पढ़ें :- Sharad Pawar health update : शरद पवार की सेहत को लेकर डॉक्टर ने दिया अपडेट , बोले- जल्द ठीक होंगे
सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) ने अपने एक्स अकाउंट पर पीएम मोदी (PM Modi) की टिप्पणी शेयर करते हुए लिखा कि बिल्कुल मोदी जी आपकी बात सही है, परंतु मैंने भ्रष्टाचार में शामिल जिन-जिन व्यक्तियों के बारे में बताया था। वे सभी आपकी पार्टी में ही हैं और उन पर आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। ऐसा क्यों…?’ यही नहीं सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) ने आरोप लगाया कि सबसे ज्यादा करप्शन करने वाले लोग आज भाजपा का ही हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों को तो भाजपा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जैसे पदों से भी नवाज रही है।
जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में गवर्नर रहे सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) ने लिखा कि ‘सबसे ज्यादा देश को लूटने वाले आज़ भाजपा में ही ओर वो करोड़ों रुपए के घोटाले में शामिल हैं। आप उनके ऊपर कार्रवाई ना करके बदले में उन्हें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री बना रहे हो। घोटाले बाजों को राज्यसभा ओर लोकसभा सांसद की टिकट दे रहे हैं।’ बता दें कि भाजपा शासन के दौरान ही सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) कई राज्यों के राज्यपाल रहे थे। हालांकि किसान आंदोलन के दौरान वह मोदी सरकार के खिलाफ हो गए थे और तीखे हमले बोले थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहने के दौरान कुछ लोगों पर हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के लिए घूस का ऑफर देने का आरोप लगाए थे।
सत्यपाल मलिक के ठिकानों पर भी पहुंची थी सीबीआई
पढ़ें :- हार्दिक पांड्या के न होने से बिगड़ा टीम इंडिया का बैलेंस! कप्तान शुभमन गिल के बयान से चर्चा तेज
इस मामले की सीबीआई जांच (CBI Investigation) हो रही है और पिछले दिनों सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) के कुछ ठिकानों पर भी एजेंसी पहुंची थी। सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) लगातार दोहराते रहे हैं कि वह लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) में INDIA अलायंस (India Alliance) के साथ हैं। हाल ही में उन्होंने INDIA अलायंस (India Alliance) की ओर से चुनाव लड़ रहे कुछ प्रत्याशियों से मुलाकात भी की थी।