Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Saubhagya Sundari Vrat 2023 : इस दिन है सौभाग्य सुंदरी व्रत , जानें महत्व और पूजा विधि

Saubhagya Sundari Vrat 2023 : इस दिन है सौभाग्य सुंदरी व्रत , जानें महत्व और पूजा विधि

By अनूप कुमार 
Updated Date

Saubhagya Sundari Vrat 2023 : सौभाग्य सुंदरी व्रत को सभी महिलाएं अपने पति और पुत्र की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सौभाग्य सुंदरी व्रत महिलाओं के लिए बहुत पुण्यकारक और लाभदायी माना गया है। इस दिन भगवान गणेश, देवी पार्वती, भगवान शिव और भगवान कार्तिकेय का पूजन किया जाता हैं।  महिलाओं के लिए यह व्रत बहुत ही खास है। विवाहित महिलाएं इस दिन सोलह शृंगार करती हैं तथा देवी माँ को भी सौभाग्य की समस्त वस्तुओं को अर्पित किया जाता है।

पढ़ें :- 17 मई 2024 का राशिफल : इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी कृपा,जानें अपना राशिफल

सौभाग्य सुंदरी व्रत 2023 डेट
सौभाग्य सुंदरी व्रत मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल यह तिथि 30 नवंबर 2023 को है। ऐसे में 30 नवंबर को सौभाग्य सुंदरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती का पूजन किया जाता है।

सौभाग्य सुंदरी व्रत -मंत्र
माता च पार्वती देवी पिता देवो महेश्वरा:

बान्धवाः: शिवभक्ताश्च, स्वदेशो भुवनत्रयम् ॥
– ॐ ह्रीं योगिनी योगिनी योगेश्वरी योग भयंकरी सकल
स्थावर जंगमस्य मुखं हृदयं मम वशं आकर्षय आकर्षय नमः॥

पढ़ें :- Bada Mangal Special: भारत के बड़े हनुमान मन्दिर जिनका मुस्लिमों ने कराया निर्माण, अयोध्या का हनुमान गढ़ी मंदिर भी...
Advertisement