नई दिल्ली। वक्फ संसोधन विधेयक (Waqf Amendment Bill) पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए लोकसभा में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है। मुंबई साउथ लोकसभा सीट (Mumbai South Lok Sabha seat) से शिवसेना यूबीटी के सांसद अरविंद सावंत (MP Arvind Sawant) ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इनकी कथनी और करनी में फर्क है। उन्होंने कहा कि बिल लाने के पीछे सरकार का उद्देश्य किसी को न्याय देना नहीं है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
देश की आजादी में मुसलमानों ने भी दी जान
सीएम देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) का जिक्र करते हुए सावंत ने कहा कि उन्होंने ललकारा कि क्या शिवसेना यूबीटी हिंदुत्व के साथ खड़ी रहेगी। आप हमें हिंदुत्व सिखाएंगे? अयोध्या और वाराणसी में आपके वोट घट गए। ये मत समझना कि आप लोग जो कुछ कर रहे हो वो सही कर रहे हो। हमने रमजान के दौरान देखा कि सौगात-ए-मोदी (Saugat-e-Modi) चल रहा है। आज सौगात-ए-वक्फ बिल (Saugat-e- Waqf Bill) आ गया। हमारे प्रधानमंत्री ने कहा था कि मंगलसूत्र छीना जाएगा। यूपी के सीएम ने कहा था कि बटेंगे तो कटेंगे। कौन बांटने वाला था कौन काटने वाला था? देश की आजादी के लिए जिन्होंने कुछ भी नहीं किया उनका भाग्य है कि वो सरकार चला रहे हैं। देश की आजादी के मुसलमानों ने भी अपने जान न्यौछावर किए हैं।
अगर बिल में कुछ गलत है तो हम नहीं करेंगे समर्थन
अरविंद सावंत (MP Arvind Sawant) ने कहा कि अगर बिल में कुछ गलत है तो हम उसका समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं तो मांग करता हूं कि जो गलत है उसको ठीक करें। पहले बोर्ड में चुनाव होता था। अब आप नॉमिनेशन लेकर आ रहे हैं। नॉमिनेशन का मतलब ये हुआ कि सरकार जिसको चाहे रख ले। जो दो लोग गैर मुस्लिम जो आप चाहते हो, हमारे मन में शंका है कि क्या आपने सही दिल से इसे लाया है? मैं आपको विनती करता हूं कि आप शांति से सोच लें। आप तो गैर मुस्लिम लाना चाह रहे हैं तो हमें डर लगता है कि कल मंदिरों के बोर्ड में गैर हिंदू को आप लाएंगे। याद रखना शिवसेना उसके खिलाफ खड़ी रहेगी।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
धारा 370 पर हमने आपका किया था समर्थन
उद्धव गुट के सांसद ने कहा,कि धारा 370 पर हमने आपका समर्थन किया। मैं कैबिनेट में था, बहुत खुश था। कितने हिंदू लोग कश्मीर में आ गए ये तो बताओ? कश्मीर में जमीन कौन खरीद रहा है ये भी तो हमें बताओ? हिंदू देव स्थान मदिरों की हजारों एकड़ जमीनें बेची जा रही हैं। क्या आप हिंदू देव स्थानों की जमीन बेचने वालों के खिलाफ किसी तरह का कोई कानून लाएंगे क्या, ये भी तो बताओ?