Sawan 2024 : सावन का पावन महीना चल रहा है। भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए शिव पूजा में कुछ चीजों को जरूर अर्पित करना चाहिए। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन में दिन के अनुसार से शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजों को अर्पित करने से नौ ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है, जिससे साधक को सुख-शांति, समृद्धि, सफलता और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। नवग्रहों की शांति से जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे, क्योंकि 9 ग्रहों की मजबूती सुखमय जीवन प्रदान करती है।
पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्र आज से शुरू, जाने और पूजन विधि और भोग
शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजों को अर्पित करने से भक्तों को रोग, कष्ट और पाप का नाश होगा। इसके साथ ही सद्बुद्धि, धन, वैभव, प्रेम आदि सभी सुखों में वृद्धि हो और भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो।
भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए लोगों को अपने घर के किचन से ही जल लाना चाहिए क्यों कि यह अधिक शुद्ध होता है।
भगवान शिव पर एक मुट्ठी गेहूं चढ़ाने से जीवन के हर एक कष्ट समाप्त हो जाते हैं। इसके साथ ही विवाह में आ रही हर तरह अड़चन भी दूर हो जाती है। इसके साथ ही सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
मूंग की दाल- शिव जी को अर्पित करने से हर तरह की समस्या से निजात मिलती है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।