1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US Special Envoy Sergio Gor  : अमेरिका के विशेष दूत सर्जियो गोर करेंगे श्रीलंका व मालदीव का  दौरा , वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे

US Special Envoy Sergio Gor  : अमेरिका के विशेष दूत सर्जियो गोर करेंगे श्रीलंका व मालदीव का  दौरा , वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे

दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिकी विशेष दूत सर्जियो गोर हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उच्च स्तरीय बैठकों के लिए 19 से 24 मार्च तक श्रीलंका और मालदीव का दौरा करेंगे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

US Special Envoy Sergio Gor :  दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिकी विशेष दूत सर्जियो गोर हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उच्च स्तरीय बैठकों के लिए 19 से 24 मार्च तक श्रीलंका और मालदीव का दौरा करेंगे। यह दौरा 4 मार्च को श्रीलंका के तट पर अमेरिकी हमले के कुछ सप्ताह बाद हो रहा है, जिसमें अमेरिकी युद्धपोत आईरिस देना को नष्ट कर दिया गया था। राजदूत गोर श्रीलंका के दौरे पर दूसरे वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

पढ़ें :- Intoxicated young man stole a plane : नशे में धुत युवक ने चुरा लिया प्लेन और पहुंच गया न्यूक्लियर प्लांट के पास, रोकने के लिए उतारे फाइटर जेट्स

इस दौरान गोर अमेरिका और श्रीलंका के संबंधों की अहमियत को फिर से बताएंगे और खास क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करेंगे। अमेरिका की ओर से साझा जानकारी के अनुसार गोर के इस दौरे का मुख्य मकसद समुद्री रास्तों और सुरक्षित पोर्ट्स की सुरक्षा के लिए अमेरिका की कोशिशों को और समर्थन देना और आपसी फायदे वाले व्यापार और कमर्शियल संबंधों को मजबूत करना है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सर्जियो गोर के दौरे को लेकर कहा, सर्जियो गोर की ये यात्रा हमारे दोनों देशों के लोगों के फायदे के लिए एक आजाद, खुला और खुशहाल हिंद-प्रशांत को आगे बढ़ाएगी। मालदीव में गोर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मिलेंगे ताकि द्विपक्षीय संबंधों के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता को सुनिश्चित किया जा सके, सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाया जा सके और मालदीव के जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने और उसकी अर्थव्यवस्था को बढ़ाने की कोशिशों को सपोर्ट करने के मौके तलाशे जा सकें।

वे द्वीप राष्ट्र के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास और अर्थव्यवस्था के विस्तार के प्रयासों में समर्थन देने के अवसरों का भी पता लगाएंगे। यह यात्रा संयुक्त राज्य अमेरिका और मालदीव के बीच राजनयिक संबंधों के 60 वर्ष पूरे होने का भी प्रतीक है। नोट में यह भी कहा गया है कि अमेरिका “श्रीलंका और मालदीव के साथ अपनी स्थायी साझेदारी” और “क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता” को महत्व देता है।

 

पढ़ें :- US Flash Flood : ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़ , 20 से ज्यादा लोग लापता, पुल बह गए

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...