Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan Morpankh Upay : सावन में मोर पंख का विशेष महत्व होता है, जानें इसके टोटके

Sawan Morpankh Upay : सावन में मोर पंख का विशेष महत्व होता है, जानें इसके टोटके

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan Morpankh Upay : भगवान शिव बेहद कृपालु है। भक्तों पर शीघ्र कृपा करते है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, सावन माह भगवान शिव को समर्पित है। भगवान शिव को भोलेनाथ को अतिशय प्रिय है। इन दिनों सावन का महीना (sawan 2023) चल रहा है। सावन में भगवान श्री कृष्ण की पूजा (lord krishna) का नियम है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, वसंत के बाद श्रीकृष्ण इस माह में भी रास रचाते हैं। जीवन में दुख और बाधा से मुक्ति पाने के लिए श्रीकृष्ण की प्रिय वस्तु मोरपंख के उपाय करने से बड़ी मुश्किलों से भी निजात पाया जा सकता है

पढ़ें :- Vastu Tips : रसोईघर से परिवार के हर सदस्य को ऊर्जा मिलती है , जानें दुष्प्रभाव दूर करने के नियम

ग्रह शांति
ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए जिस ग्रह की पीड़ा मिल रही है। उसका 21 बार मंत्र बोलकर मोरपंख पर पानी के छींटे दें। इसके बाद पूजा स्थान पर रख दें थोड़े दिन में चमत्कारी परिणाम नजर (grah shanti totke) आने लगेंगे।

धन लाभ
धन लाभ के लिए मोर पंख को राधा कृष्ण मंदिर में स्थापित करें। फिर, रोजाना उसकी पूजा करें और  40 दिन बाद इसे अपनी तिजोरी या धन के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से धन में वृद्धि के साथ लंबे समय से रुके हुए काम पूर्ण (money morpankh totke) हो जाएंगे।

कालसर्प दोष
पौराणिक कथाओं के अनुसार, श्रीकृष्ण ने भी कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए मोर पंख मुकुट में धारण किया था। मोर की सांप से शत्रुता होती है। इसलिए, कालसर्प दोष से ग्रसित लोगों को 7 मोर पंख तकिए के कवर में डालकर उस पर सोना चाहिए।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024 :  हनुमान जी को चढ़ाया जाता है सिंदूर का चोला , जानें इसके फायदे
Advertisement