नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनेआप को तंदुरूस्त और ऊर्जावान बनाए रखना एक बहुत बड़ी चुनौती है। खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण लोग दिनभर थकान और सुस्ती महसूस करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह का नाश्ता हमारे पूरे दिन की एनर्जी तय करता है। ऐसे में हाई प्रोटीन स्प्राउट्स सलाद (Sprouts Salad) एक बेहतरीन और सेहतमंद विकल्प है क्योंकि यह न केवल शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है, बल्कि लंबे समय तक एक्टिव रखने में भी मदद करता है।
पढ़ें :- Mango Pickle Hacks: न हाथ दुखेंगे, न मेहनत लगेगी, बस अपनाएं यह सीक्रेट ट्रिक और मिनटों में काटें ढेरों कच्चे आम
पोषक तत्वों का पावरहाउस
अंकुरित मूंग और चने (Sprouts) को विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और प्रोटीन का पावरहाउस माना जाता है। इसमें मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर शरीर में धीरे-धीरे डाइजेस्ट होते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता और शरीर को लगातार एनर्जी मिलती रहती है। इन अनाजों की न्यूट्रिशनल वैल्यू अंकुरण की प्रक्रिया के बाद कई गुना बढ़ जाती है। जल्दी से तैयार होने वाली इस रेसिपी को बनाने के लिए किसी खास कुकिंग स्किल की जरूरत नहीं होती। इसे मात्र पांच से सात मिनट में तैयार किया जा सकता है।
सामग्री
एक कप अंकुरित मूंग और काले चने, एक बारीक कटा प्याज, एक टमाटर, एक खीरा, हरी मिर्च, और हरा धनिया। इसके अलावा स्वादानुसार नींबू का रस, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर और सेंधा नमक।
पढ़ें :- Health alert: गर्मी में अंडे खाना फायदेमंद या नुकसानदेह? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
बनाने की विधि
सबसे पहले स्प्राउट्स को अच्छी तरह धो लें। यदि आपको कच्चे स्प्राउट्स नहीं पचते, तो इन्हें 2 मिनट के लिए भाप (Steam) में पका सकते हैं। इसके बाद एक बड़े बाउल में सभी कटी हुई सब्जियों और स्प्राउट्स को मिला लें। इसमें ऊपर से चाट मसाला, नमक, नींबू का रस और हरा धनिया अपने स्वाद के अनुसार डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। क्रंच के लिए आप इसमें थोड़ी भुनी हुई मूंगफली या पनीर के टुकड़े भी मिला सकते हैं।
सेहत को मिलते हैं कई बड़े फायदे
हेल्थ और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोज सुबह इस सलाद का सेवन करने से मांसपेशियों (Muscles) को मजबूती मिलती है और यह वजन कंट्रोल करने के साथ—साथ शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इसके साथ ही इसमें लो-कैलोरी और हाई-फाइबर होने के कारण यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे अस्वस्थ चीजें खाने की इच्छा भी नहीं होती है। डिजिटल युग में डेस्क जॉब करने वाले लोगों के लिए यह एक आदर्श नाश्ता है।