Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव

SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि सूरत में जनता का अपमान हुआ है। वहां वोट ही नहीं डालने दिया गया। हम तो पहले से कह रहे हैं, भाजपा वोट डालने का अधिकार ही छीन लेगी। देखिए वही हुआ है। ये भी संविधान की हत्या है क्योंकि इस तरह धांधली से जीते हुए लोग, जनता के चुने हुए प्रतिनिधि नहीं हैं।

पढ़ें :- सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों को ₹51 हजार महीना अखिलेश का ऐलान, बोले- भाजपा माइक्रोस्कोप से मैनेजमेंट करे तब भी हार जाएगी
पढ़ें :- सीजेपी बोली-ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, वोटर लिस्ट से नाम हटाने की नहीं ली अनुमति, तो सरकार प्रदर्शन करने के लिए अनुमति क्यों ?

भाजपा चुनाव आयोग को ठेंगा दिखा रही है। चुनाव आयोग को कम से कम अपनी मान-हानि के लिए तो कार्रवाई करनी चाहिए। चंडीगढ़ मेयर चुनाव की तरह हमारी एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग से अपील है कि ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान ले और चुनाव रद्द करके सब षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाए। सूरत में नये सिरे से चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाए।

Advertisement