नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड के मद्देनजर नर्सरी से लेकर 5वीं क्लास तक के छात्रों के लिए अगले पांच दिनों तक सारे स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना (Delhi Education Minister Atishi Marlena) ने रविवार को यह ऐलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मौजूदा ठंड के कारण दिल्ली में नर्सरी से क्लास 5 तक के छात्रों के लिए अगले पांच दिनों (शुक्रवार) तक स्कूल बंद रहेंगे।
पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा
इससे पहले दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education) ने शनिवार को जारी एक आदेश में बताया था कि कड़ाके की ठंड के कारण स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (School Winter Vacation) 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि बाद में इस आदेश को वापस लेते हुए दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि इस आदेश में कुछ त्रुटि थी।
Schools in Delhi will remain closed for the next 5 days due to the prevailing cold weather conditions, for students from Nursery to Class 5.
— Atishi (@AtishiAAP) January 7, 2024
पढ़ें :- 12 दिसंबर को अखिलेश यादव अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, सपा नेता पवन पांडेय ने दी जानकारी
शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी उस बयान में कहा गया था, ‘दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूल कड़ाके की सर्दी के कारण 10 जनवरी (बुधवार) तक बंद रहेंगे। दिल्ली के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों/प्राचार्यों को इस सूचना का प्रसार सभी हितधारकों के बीच करने का निर्देश दिया जाता है।
हालांकि उस आदेश को वापस लेते हुए एक नए आदेश में कहा गया, ‘शीतकालीन अवकाश को बढ़ाने से जुड़े आदेश संख्या DE.23(3)/Sch.Br./2024/18 दिनांक: 6 जनवरी, 2024 को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है। इस संबंध में आगे के आदेश उचित समय पर जारी किए जा सकते हैं।
बता दें कि दिल्ली, पंजाब, राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। दिल्ली में शीत लहर चल रही है और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट के कारण ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। ऐसे में दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना की तरफ से जारी यह आदेश बच्चों को बड़ी राहत देने वाला होगा।