Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में 25 नवंबर को रहेगी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, योगी सरकार ने की घोषणा

यूपी में 25 नवंबर को रहेगी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, योगी सरकार ने की घोषणा

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस के दिन पड़ने वाली छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश में 24 नवंबर की जगह अब 25 नवंबर को अवकाश रहेगा। 25 नवंबर यानी मंगलवार को स्कूल-कॉलेज और सरकारी ऑफिसों में अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर घोषणा की है।

पढ़ें :- इसका असर गरीबों के जीवन, महिला सुरक्षा पर दिखना भी चाहिए...यूपी मं​त्रिमंडल विस्तार पर बोलीं मायावती

प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने जारी आदेश में कहा है कि, 24 नवंबर सोमवार को श्री गुरु तेग बहादुर का बलिदान दिवस है। इस मौके पर सार्वजनिक छुट्टी रहती है, लेकिन इस बार 24 नवंबर की जगह यूपी में 25 नवंबर मंगलवार को छुट्टी की घोषणा की गई है। आदेश के मुताबिक 25 नवंबर को सभी प्राइवेट स्कूल, सरकारी स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थानों और सरकारी ऑफिसों को बंद रखे जाएंगे।

 

पढ़ें :- मंत्रिमंडल विस्तार के बाद BJP विधायक का छलका दर्द, कहा-एक समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते कहीं न कहीं मन में थोड़ी पीड़ा अवश्य हुई
Advertisement