नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में कांग्रेस (Congress) , नेशनल कांफ्रेंस (NC) और पीडीपी (PDP) के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गई है। सूत्रों ने बताया कि 28 फरवरी को इसको लेकर एक अहम घोषणा हो सकती है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस 2, नेशनल कांफ्रेंस 3 जबकि पीडीपी 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी होनी बाकी है।
पढ़ें :- UP Panchayat Chunav Update : तीन महीने में पंचायत चुनाव होना बेहद मुश्किल, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट बनी बड़ी वजह!
बताते चलें कि ये खबर अपने आप में बहुत से लोगों के लिए चौंकाने वाली हो सकती है,क्योंकि इसी महीने नेशनल कांफ्रेंस के मुखिया डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला ने दावा किया था कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। ऐसे में, अगर तीनों पार्टियों के बीच एक करार हो जाता है तो यह जाहिर तौर पर जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
आप-कांग्रेस के बीच सीट समझौता
जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में सीट शेयरिंग की अटकलों से पहले इंडिया गठबंधन (India Alliance) यूपी, दिल्ली और दूसरे कई राज्यों में सीट समझौता कर चुकी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच जो सीट समझौता हुआ है, उसके मुताबिक आप चार सीटों पर जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि दिल्ली में साथ-साथ चुनाव लड़ने वाली आप और कांग्रेस पंजाब में एक दूसरे के आमने-सामने होगी। ऐसा इसलिए दोनों पार्टी कर रही है क्योंकि दोनों दलों के स्थानीय नेता पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ना चाहते हैं।
यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच समझौता
पढ़ें :- Video-लखनऊ स्टेशन पर फर्स्ट AC में सफर कर रही महिला के 2.50 लाख के गहने और 25 हजार कैश चोरी, 4 बार चेन पुलिंग पर भी रेलवे से नहीं मिली मदद
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच साथ चुनाव लड़ने की सहमति बन गई। समाजवादी पार्टी ने 80 में से 17 सीटें प्रदेश की कांग्रेस पार्टी को दी हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी 1 सीट मध्यप्रदेश में समाजवादी पार्टी को देने पर तैयार हुई है। कांग्रेस पार्टी इस तरह उत्तर प्रदेश लोकसभा की रायबरेली, अमेठी, कानपुर, फतेहपुर सिकरी, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर और देवरिया जैसी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।