Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Secret Behind Red Color: क्या आप जानते हैं आखिर क्यों होता है दुल्हनों के लहंगे का रंग ‘लाल’

Secret Behind Red Color: क्या आप जानते हैं आखिर क्यों होता है दुल्हनों के लहंगे का रंग ‘लाल’

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

दुल्हनों को लाल रंग का लहंगा ही पहनाया जाता है। पर क्या आप जानते है ऐसा क्यों किया जाता है। हिन्दू धर्म में देवी-देवताओं को साक्षी मानकर दुल्हा-दुल्हन एक दूसरे के साथ जीवन भर साथ रहने का वचन एक-दूसरे को देते हैं। शादियों में दुल्हनों को लाल रंगा लहंगा ही पहनाया जाता है।

पढ़ें :- Viral Video : अकेले बर्थडे मना रहा था लड़का, 3 लड़कियों ने किया कुछ ऐसा वीडियो हुआ वायरल

दुल्हन का जोड़ा लाल होने के पीछे यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक कारण है। शक्ति, प्रेम, शौर्य, ममता की प्रतीक मानी जाने वाली मां दुर्गा को कई रूपों में पूजा जाता है। भगवान शिव की पत्नी पार्वती होने का ही दूसरा रूप होने के कारण मां दुर्गा हमेशा लाल साड़ी, सिंदूर समेत सोहल श्रृंगार में होती हैं। ऐसे में शादी के बाद सुहागन औरतों के लिए लाल रंग का महत्व बढ़ जाता है। माना जाता है, कि इससे शादीशुदा स्त्री पर मां पार्वती का आर्शीवाद हमेशा बना रहता है। इसलिए दुल्हनों को लाल रंग का लहंगा पहनाया जाता है।

प्यार का रंग है लाल

वेस्टर्न कल्चर में भी लाल रंग को प्‍यार का रंग कहा जाता है और दिल को हमेशा लाल रंग से सिंबलाइज किया जाता है। ऐसे में पति-पत्‍नी के इस पवित्र बंधन में लाल रंग का विशेष महत्व है और यह दोनों के बीच के प्‍यार को बढ़ाता है।

पढ़ें :- Viral Video: फ्लैट के बाहर से जूते चुराते नजर आया डिलीवरी बॉय, सामने आया शॉकिंग वीडियो
Advertisement